फ्री फायर के दुनियांभर में 100 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड, जिसके 30% भारत में।
भारत सरकार ने चीन के खिलाफ पांचवी बार किया डिजिटल स्ट्राइक। अब 54 और ऐप्स जिनमे ज्यादातर ऐप्प्स बच्चे और यूजर फ्रेंडली हैं।
इसमें स्वीट सेल्फी, ब्यूटी कैमरा, ऐप्प लॉक, इक्विलाइजर, जैसे ऐप्प्स शामिल हैं। प्रतिबंधित ऐप्प्स के लिस्ट में गारेना फ्री फायर भी प्रमुख हैं जिसके दुनियांभर में 100 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हैं।
जिनके सिर्फ भारत में ही 30 प्रतिशत यूजर हैं। इससे पहले बन किये 250 से अधिक चाइनीज़ ऐप्प्स में से एक दर्जन क्लोन ऐप्प के जरिये बाजार में आ चुके हैं।
आरोप है की ये भारतय यूजर का निजी डेटा व जानकारियां चोरी कर रहे थे। इनसे देश की सुरक्षा को खतरा था।
2022 में प्रतिबंधित ऐप्स की सूची

कब-कब हुई कार्यवाई
- जून 2020 — 59
- जुलाई 2020 — 47
- नवंबर 2020 — 43
- दिसंबर 2020 — 118
- फरवरी 2022 — 54
प्रतिबंधित ऐप्प्स में से 10 शीर्ष हैं
- स्वीट सेल्फी
- ब्यूटी कैमरा
- ऐपलॉक
- वीवा वीडियो एडिटर
- एक्विलाइज़र/ बास बूस्टर
- गारेना फ्री फायर
- आइसलैंड
- एशेज ऑफ़ टाइम लाइट
- ओनमोजी एरिना
- ड्यूल स्पेस लाइट
दुसरे नाम से किये गए थे रीलॉन्च
जून 2020 में बैन किये गए पबजी, टिकटॉक ऐप्प क्लोन के रूप में दूसरे नाम से रिलॉन्च किये गए थे। गारेणा फ्री फायर को पहले गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप्प स्टोर से हटा दिया गया था।