बिहार की राजनीति में बड़ी फेरबदल की जानकारी, अब नहीं रहेंगे सुशील कुमार मोदी उपमुख्यमंत्री

बिहार मे कल शाम 4 बजे सातवीं बार नितीश कुमार लेंगे सपथ! पर बिहार में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा का विषय उपमुख्यमंत्री पद को ले कर चल रही है।

जैसा की सुशील मोदी के कार्यालय से बताया गया था की इस पद के दावेदार सुशील मोदी जी ही होंगे, पर जब रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की फैसला अभी बांकी है और उपयुक्त समय पर जानकारी मिल जाएगी, तब से इस पद को लेकर लोगों की दुविधा और भी बढ़ गयी है।

जिसमे दो नामों को उछाले जाने की खबर है, तारकिशोर प्रसादऔररेणू देवी (पहले कला एवं संस्कृति मंत्री रह चुकी है)। पर अभी तक ये साफ नही की दोनों मे कौन होंगे उपमुख्यमंत्री पद के दावेदार या शायद दोनो ही होंगे क्यूंकि इसबार बिहार के लिये दो उपमुख्यमंत्री को चुने जाने की भी खबर सामने आ रही है।

आज सुशील मोदी जी ने तारकिशोर प्रसाद जी को बिहार बीजेपी के विधानमंडल का नेता बनने पर Tweet कर दी है बधाई।

माना जा रहा है की तारकिशोर प्रशाद ही होंगे बिहार के उपमुख्यमंत्री पर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ साफ नही।

नितीश कुमार और सुशील मोदी जी का साथ काफी लंबा रहा है, पर इस पद को बदलने की आवश्कता क्यूँ पड़ी, इसके सम्बन्ध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, या सुशील जी को दिल्ली के किसी मंत्री पद देने के लिये हटाया जा रहा?

सूत्रों से ये पता चल रहा जैसे की बैठक मे बात हूई थी की इस पद को चुना ही ना जाए। अब देखना यह है की किसके विचार लाएंगी पार्टी की के लिए सहमति?

हालाँकि सुशिल कुमार मोदी जी ने अपने तरफ से अपने विदाई को ले कर टिप्पणी करते हुए कहा की

 

बीजेपी और संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीति में इतना दिया है की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा, आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वाहन करूँगा

Leave a Reply