बेंगलुरू से 32 अवैध अप्रवासियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

बेंगलुरु पुलिस ने सोमवार को शहर भर में एक विशेष अभियान में 32 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया, जिनमें से अधिकांश अफ्रीका से हैं। हिरासत में लिए गए लोगों में कुल 19 पुरुष और 13 महिलाएं हैं।

पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के भारत में ठहरे हुए विदेशियों को ढूंढने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की।

यह अभियान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा चलाया गया जिसमे लगभग 52.5 करोड़ रुपये मूल्य की 34.89 किलोग्राम हेरोइन जब्त किये गए।

यह मामला एक नाइजीरियाई व्यक्ति को पकड़ने के बाद सामने आया, जिसे गिरोह के नौ सदस्यों के साथ नई दिल्ली से संचालित ड्रग रैकेट का सरगना कहा जाता है।

शहर की पुलिस ने पूर्व में कई अफ्रीकियों को गिरफ्तार किया था जो कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल थे।

-नारकोटिक ब्यूरो, कर्नाटक

Leave a Reply